मोहनलालगंज के नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक पर 11वीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटने व जाति सूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगा है।


मोहनलालगंज : इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक पर छात्र को पीटने और जाति सूचक गालियां देने का गंभीर आरोप

लखनऊ।
मोहनलालगंज के नवजीवन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और एक शिक्षक पर 11वीं कक्षा के छात्र को बेरहमी से पीटने व जाति सूचक गालियां देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित छात्र ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक, आयुष पुत्र अजीत कुमार, निवासी अलीनगर खुर्द (थाना बिजनौर), वर्तमान में कली पश्चिम में रहकर नवजीवन इंटर कॉलेज, मोहनलालगंज में 11वीं कक्षा का छात्र है। छात्र का आरोप है कि 20 सितंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे विद्यालय परिसर में कॉलेज के प्रधानाचार्य हरी गोविंद मिश्र और शिक्षक के.के. त्रिपाठी ने उसे बुरी तरह पीटा।

पीड़ित का कहना है कि पिटाई के दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षक ने उसे उसकी मां-बहन के नाम पर अभद्र व अश्लील गालियां दीं तथा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मारपीट से छात्र के शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। यही नहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य व शिक्षक लगातार उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते हैं, जिससे उसकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

विद्यालय से छुट्टी होने के बाद छात्र ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। परिजनों के साथ थाने पहुंचकर उसने लिखित तहरीर दी और थाना मोहनलालगंज पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।