बांसगांव में कोतवाल का पद भार जितेंद्र कुमार को सौंपा गया
गोरखपुर बांसगांव में कोतवाल का पदभार संभाला है।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (मध्य जोन) आनंद प्रकाश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कामकाज पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि
कानपुर।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष (मध्य जोन) आनंद प्रकाश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कामकाज पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा आज देश और राष्ट्रहित के खिलाफ गलत दिशा में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल दिखावटी राष्ट्रवाद का सहारा लेकर जनता को गुमराह कर रही है, जबकि असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की राजनीति कर रही है।
आनंद प्रकाश वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर मौजूदा हालात में भारत-पाकिस्तान का मैच कांग्रेस सरकार में खेला जा रहा होता, तो भाजपा नेता और उनकी सहयोगी गोदी मीडिया सड़कों पर उतरकर नंगानाच कर रही होती और कांग्रेस पर झूठे राष्ट्रवाद का आरोप लगा रही होती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को केवल सत्ता का मोह है और वे जनता की भावनाओं को भड़काकर राजनीति साधने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और जनता का शोषण बढ़ा है। आम आदमी महंगाई से त्रस्त है, किसानों की फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, बेरोज़गारी बढ़ रही है और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे बुनियादी क्षेत्रों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। इसके बावजूद भाजपा सरकार सिर्फ चुनाव जीतने और सत्ता पर बने रहने की राजनीति में उलझी हुई है।
वर्मा ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए नारे भी लगाए –
???? “वोट चोर, सब्ज़ी चोर, कमीशनखोर”
???? “गद्दी छोड़, गद्दी छोड़, गद्दी छोड़”
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों आज भी आम जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी से जूझ रही है। क्यों किसानों की आवाज़ को दबाया जा रहा है और युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सिर्फ खोखले वादे किए जा रहे हैं।
किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जनता से अपील की कि वह भाजपा के झूठे राष्ट्रवाद और फर्जी वादों में न फंसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की असली आवाज़ बनकर किसानों, मजदूरों, नौजवानों और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती रही है।
वर्मा ने कहा कि आज समय आ गया है कि जनता भाजपा की नाकामियों को पहचानकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा की गलत नीतियाँ इसी तरह चलती रहीं तो देश को अपूरणीय क्षति होगी।
अंत में उन्होंने दोहराया कि भाजपा को अब गद्दी छोड़ देनी चाहिए क्योंकि जनता सब समझ चुकी है और अब बदलाव का समय आ गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गोरखपुर बांसगांव में कोतवाल का पदभार संभाला है।
और यातायात सुदृढ़ करने में ट्रैफिक इंस्पेक्टर जमानत अब्बास अपनी टीम के साथ अहम भूमिका भी रही
इन दिनों लकड़ी माफियाओं के हौसले कितने बुलंद है और विभाग में इनकी कितनी मजबूत पकड़ है ?
Leave a Comment: