सुजीत कुमार


कानपुर बिठूर विधानसभा क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लगभग 35 से 40 गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। भगवानदीनपुरवा, लक्ष्मणपुरवा, बनियापुरवा, भोपालपुरवा, धरमपुर, दुर्गापुरवा, गिल्लीपुरवा, सुदीनपुरवा, प्रतापपुर हरि, चिरान, भारतपुरवा, डल्लापुरवा, पापरियां, चैनपुरवा, घरामखेड़ा, देवनीपुरवा, पहाड़ीपुर, छोटा मंगलपुरवा, तो वही बड़ा मंगलपुर, नत्थूपुरवा और रामा निहालपुर जैसे गांव के आस पास पूरी तरह से जलमग्न हैं।

गांवों में पानी घुसने से किसानों के घर और फसलें पूरी तरह डूब गए हैं, जिससे लोगों के सामने भोजन और आश्रय का संकट खड़ा हो गया है। हालात गंभीर होने पर प्रशासन ने बिठूर रोड पर गंगा बैराज के पास लगभग 450 परिवारों के लिए अस्थायी शिविरों में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की है। नगर निगम की ओर से शौचालयों की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

इसी बीच कई समाजसेवी भी आगे आकर राहत कार्यों में जुटे हैं। समाजसेवी सिपाहीलाल निषाद लगातार बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं ईश्वरी गंज के पूर्व प्रधान आकाश वर्मा ने भी आज ब्रेड मक्खन और मट्ठा का वितरण किया। इनके साथ देवाशीष वर्मा, विक्रम निषाद, सूरज निषाद, खिलावन निषाद, दीपक यादव और राम सिंह कुशवाहा भी प्रभावित लोगों की मदद और सेवा में सक्रिय रहे।

ग्रामीणों का कहना है कि अभी हालात बेहद खराब हैं और जब तक जलस्तर नहीं घटता, तब तक उन्हें प्रशासन और समाजसेवियों की मदद पर ही निर्भर रहना होगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।