जनसेवा केंद्र की दुकान का ताला 7 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया। चोर ₹12,000 नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने न तो कोई एफआईआर दर्ज की और न ही किसी प्रकार की विधिक कार्यवाही की।


बरेली। पुलिस की लापरवाही पर अब सीधे सख्त कार्रवाई होने लगी है। जनपद बरेली में जनसुनवाई के दौरान एफआईआर दर्ज न करने और गंभीर शिकायत पर उदासीन रवैया अपनाने वाले चौकी प्रभारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मामला थाना भमोरा क्षेत्र का है, जहां एक आवेदक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके जनसेवा केंद्र की दुकान का ताला 7 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने तोड़ दिया। चोर ₹12,000 नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित की ओर से इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने न तो कोई एफआईआर दर्ज की और न ही किसी प्रकार की विधिक कार्यवाही की।

इतना ही नहीं, जब पीड़ित ने जनसुनवाई में भी अपनी शिकायत रखी तो वहां भी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की ओर से गंभीर लापरवाही सामने आई। पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने तत्काल प्रभाव से धर्मेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी आसन्न कर दी गई है।

एसएसपी का यह कदम पुलिस महकमे में साफ संदेश देता है कि शिकायतों की अनदेखी और जनसुनवाई में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना और जनता की शिकायतों का समाधान करना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है, और इसमें चूक करने वाले अफसरों को कड़ी सजा भुगतनी होगी। 

                                                                                                                                                                                                                         बरेली वीरेन्द्र सिह

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।