राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और बलिदान का रहा है। जब-जब देश पर संकट आया है, कांग्रेस ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर जनता की आवाज़ बुलंद की है।


किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सिद्धार्थ ने लखीमपुर खीरी में कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले और तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अब भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाने का यह कायराना प्रयास कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास संघर्ष और बलिदान का रहा है। जब-जब देश पर संकट आया है, कांग्रेस ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर जनता की आवाज़ बुलंद की है। भाजपा सरकार आज लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने का षड्यंत्र रच रही है और उसके कार्यकर्ता विपक्षी दलों के दफ्तरों और नेताओं पर हमला कर रहे हैं। यह लोकतंत्र की आत्मा पर हमला है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी भी स्थिति में डरने वाले नहीं हैं। भाजपा यह भूल जाए कि दमन और गुंडई से कांग्रेस को कमजोर किया जा सकता है। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा”। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यदि इसी प्रकार निशाना बनाया गया तो भाजपा को जनता और कांग्रेस दोनों की ताकत का अंदाजा हो जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता शांति और अहिंसा के रास्ते पर विश्वास करता है लेकिन यदि गुंडागर्दी के बल पर आवाज़ दबाने की कोशिश की गई तो सड़कों से लेकर सदन तक भाजपा को कड़ा प्रतिरोध झेलना पड़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर भाजपा की तानाशाही नीतियों और हिंसक रवैये के खिलाफ आवाज़ उठाएं और जनता के बीच जाकर सच उजागर करें।

राजेश कुमार सिद्धार्थ ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस किसानों, मजदूरों, युवाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा सरकार को यह समझ लेना चाहिए कि देश की जनता अब जाग चुकी है। गुंडागर्दी और तानाशाही की राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाली।

उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस संगठन और कार्यकर्ता लोकतंत्र और न्याय की रक्षा के लिए हर कीमत पर संघर्ष करेंगे और भाजपा की जनविरोधी व हिंसक राजनीति को बेनकाब करेगें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।