गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कूटरचित आधार कार्ड भी बरामद किया है।


 गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कूटरचित आधार कार्ड भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप पुत्र जसई निवासी हरदिया पिछौरा थाना गीडा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी दिलीप ने वादिनी से सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का झांसा देकर अपनी पहचान बदलकर 22 लाख रुपये ले लिए। यही नहीं, उसने वादिनी के मोहल्ले की दो अन्य महिलाओं से भी 2.5 लाख रुपये हड़प लिए, लेकिन किसी को जमीन उपलब्ध नहीं कराई। पीड़ितों की तहरीर पर थाना रामगढ़ताल में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि बरामद कूटरचित आधार कार्ड के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0560/2025 धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) भा0द0सं0 (बीएनएस) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 आनन्द उपाध्याय, का0 आशुतोष यादव और का0 दीपक कुमार शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।