गोरखपुर। गीडा थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 994 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामआशीष चौहान पुत्र हरिश्चन्द्र चौहान निवासी जुडियान थाना गीडा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर थाना हरपुर बुदहट से 10,000 रुपये का इनाम घोषित था।

बरामदगी के आधार पर थाना गीडा में मुकदमा अपराध संख्या 521/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, का0 उमापति वर्मा, का0 रामवृक्ष, का0 भानू मौर्या, का0 जय सिंह, का0 शिवम वर्मा, का0 पंकज कन्नौजिया एवं का0 संदीप निषाद शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।