बांदा-आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद नगीना चंद्रशेखर आजाद पहुंचे बांदा
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी द्वारा आयोजित भाईचारा बना अस्तित्व बचाओ प्रबुद्ध सम्मेलन मे हुए शामिल
क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना मूर्तिहा पुलिस
थाना मूर्तिहा पुलिस को दिनांक 29.06.25 को दो भिन्न भिन्न लोगों से सूचना प्राप्त हुई
कि दुर्गेश कुमार पुत्र बेचन सिंह निवासी ग्राम तुलसीपुर माझा पूरे डाली जिला गोण्डा द्वारा
वादीगण के ट्रैक्टरों जिन्हें रु0 25000 से 30000 प्रति माह भाड़े पर लिया गया था,
किन्तु कुछ माह पश्चात् विपक्षी द्वारा न ही किराए के पैसे दिये गये
और न ही ट्रैक्टर वापस किये जा रहे । उक्त सूचनाओं पर स्थानीय पुलिस द्वारा समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया
। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पुलिस टीम गठित की गयी
। कुलदीप सिंह पुत्र अखिलेश सिंह का नाम प्रकाश में आया जिससे पूछताछ में पता चला कि उसने काफी संख्या में टैक्टरों को
दुर्गेश उपरोक्त से भाड़े पर लेकर सुभाष कुमार पुत्र लल्लू सिंह को बेंच दिया, जिसे सुभाष कुमार
ने रामजी शर्मा पुत्र रामबाबू से मिलकर भिन्न-भिन्न किसानों के
साथ धोखाधड़ी कर ट्रैक्टरों को बेंच देता था
। जिसपर पुलिस टीम द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों से 07 ट्रैक्टरों को बरामद करते हुए
03 अभियुक्तों को दिनांक 30.08.25 को समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार किया गया
। पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के
आदेशों निर्देशों का पालन करते हुए बरामद माल के साथ माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया ।
अपराधियों द्वारा आपस में एक गैंग तैयार कर आपराधिक षड़यंत्र रचकर ट्रैक्टर मालिक / किसानों से ट्रैक्टर फाइनेन्स करवाकर ट्रैक्टर कंपनी से निकलवाकर
उनसे रेलवे में ठेके के नाम पर ट्रैक्टर लेकर ट्रैक्टर के फर्जी कागजात तैयार कर
भोले भाले किसानों को ट्रैक्टर स्वामियों को बिना बताये ट्रैक्टर बेचकर फ्रॉड किया जा रहा था,
जिन्हे गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे / निशानदेही से
07 ट्रैक्टर बरामद हुए जो थाना स्थानीय के मुकदमे व अन्य थानों जनपद गोण्डा, जनपद गोरखपुर से संबंधित है
, अभियुक्तगण के निशानदेही पर ट्रैक्टरों को जनपद सीतापुर, जनपद शाहजहाँपुर व बाराबंकी से बरामद किया गया
ट्रैक्टर जो बरामद हुए वह इस प्रकार है
1. ट्रैक्टर पावर ट्रैक यूरो 50 प्लस
2. ट्रैक्टर पावर ट्रैक
3. ट्रैक्टर जानडियर 5310
4. ट्रैक्टर महिन्द्रा 275
5. ट्रैक्टर पावरट्रैक 435 आ
अब तक टीवी से संतोष कुमार की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी द्वारा आयोजित भाईचारा बना अस्तित्व बचाओ प्रबुद्ध सम्मेलन मे हुए शामिल
रिपोर्टर उमानन्द गुप्ता अब तक टीवी न्यूज़ चैनल उतरौला बलरामपुर
रिपोर्ट पवन कुमार श्रीवास्तव अब तक 24 X7 न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता बस्ती
Leave a Comment: