रिपोर्ट पवन कुमार श्रीवास्तव अब तक 24 X7 न्यूज़ चैनल जिला संवाददाता बस्ती


 पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री अभिनन्दन व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमप्रकाश सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी व थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती के साथ आज दिनांक 30.08.2025 को नवनिर्मित पुलिस बूथ बरदहिया थाना पुरानी बस्ती का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र की जनता की सुरक्षा और सुविधा को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस पुलिस बूथ की स्थापना को एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पुलिस बूथ बर्दहिया बाजार के लोकार्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित जनता, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बूथ की स्थापना से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। यह बूथ न केवल अपराध नियंत्रण में सहायक होगा, बल्कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाएं ताकि जनता का विश्वास पुलिस प्रशासन पर और बढ़े। इस अवसर पर जनता के सम्मानित गणमान्य व पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती, थाना पुरानी बस्ती के अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने निर्माणाधीन थाना पुरानी बस्ती का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि थाना भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण हो, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती, थाना पुरानी बस्ती के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 
उक्त के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम के साथ पालिटेक्निक चौराहा(पुरानी बस्ती) पर पैदल गस्त करते हुए शान्ति सुरक्षा का एहसास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी से अपील की कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।