राकेश कुमार चौहान अब तक न्याय बहराइच


 आज दिनांक 26 अगस्त को ग्राम पंचायत कारी कोट में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता श्रीमती पारवती देवी ने किया बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए जिसमें श्रीमती पारवती देवी के द्वारा लिखित तौर पे मां काली मन्दिर की सम्पूर्ण देख रेख मंदिर की उचित व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था धार्मिक त्योहारों पे कार्यक्रम एवं मंदिर में पुजारी की नियुक्ति आदि के लिए माता कारी कोट मंदिर एवं मेला प्रबंधन ट्रस्ट को सुपुर्द कर दिया और श्रीमती पारवती देवी ने कहा कि आज से माता कारी कोट मंदिर का संचालन पूर्ण रूप से माता कारी कोट मंदिर एवं मेला प्रबंधन ट्रस्ट करेगा ट्रस्ट को मंदिर से सम्बंधित सभी फैसले लेने का पूर्ण अधिकार होगा!
बैठक के दौरान ग्रामवासी राधेश्याम चौहान ने मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले पुजारियों पे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर में तमाम प्रकार की जेवर सोने चांदी का चढ़ावा आया था वो गायब है जिसकी प्रशासन से जांच हो और कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो इस संबंध में मौजूद पुजारी विनोद मिश्रा से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जो मुकुट व जेवर चढ़ाए गए थे वो भक्त मध्य प्रदेश का रहने वाला था और वह स्वयं मुकुट व जेवर अपने घर लेकर चला गया था उन्होंने ये भी कहा कि मेरे काम में ट्रस्ट या या ग्राम पंचायत कोई इंटरफ़ेस करता है तो ठीक नहीं होगा !
वहीं विनोद मिश्रा ने ट्रस्ट के नियमों और शर्तों को मानने से इनकार कर दिया जिससे ग्रामवासियों ने बैठक में ही ग्राम प्रधान श्रीमती पारवती देवी से विनोद मिश्रा को ट्रस्ट की शर्तों व नियमों को न मानने व मनमानी दिखाने से मंदिर से हटाने की मांग की है जिस संबंध में श्री मती पारवती देवी ने साफ कहा कि आज से हम मंदिर प्रबंधन संचालन की जिम्मेदारी ट्रस्ट को दे रही हु ट्रस्ट को किसी भी पुजारी की नियुक्ति करने का अधिकार रहेगा इस बैठक में केशवराम प्रधान प्रतिनिधि, श्रीमती पारवती देवी {प्रधान},बच्चेलाल चौहान,सांवली प्रसाद चौहान,अवधराम चौहान, अमिरका चौहान, ओमप्रकाश चौहान,राधेश्याम चौहान,कौशल किशोर, परमानन्द चौहान,राम अवतार चौहान,श्रवण कुमार,विद्याराम,देशराज चौहान,जितेंद्र चौहान,सीताराम चौहान,किशोरी चौहान,पप्पू चौहान, गलारी चौहान,चुन्नी देवी,रूपा देवी, देवंती देवी,मोहित कश्यप,संजय चौहान,लीलावती देवी, रेखा देवी आदि बहुत से संख्या में लोग मौजूद रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।