मुरादाबाद की गलशहीद थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिस पर पहले से 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की गलशहीद थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये लोग मुरादाबाद से बाइक्स चुराकर मुरादाबाद मंडल के अलग-अलग जिलों में बेचने का काम करते थे. पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग युवक भी शामिल है, जिस पर पहले से ही दर्जनभर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से सात चोरी की बाइक और अन्य सामान बरामद किया है.

 

पकड़ा गया नाबालिग बेहद शातिर अपराधी बताया जा रहा है. पिछले साल जुलाई में भी यही नाबालिग गलशहीद थाना क्षेत्र से सात बाइक के साथ गिरफ्तार हुआ था. अब फिर से उसी थाने की पुलिस ने उसे सात बाइक और दो साथियों सहित दबोचा है. जब उसका आपराधिक रिकॉर्ड देखा तो इंस्पेक्टर सौरभ त्यागी दंग रह गए, क्योंकि पहली बार भी इन्हीं के नेतृत्व में यह नाबालिग को जेल भेजा गया था. पिछले 12 महीनों में उस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं.

बड़ी जेल ना भेजा जाए…’

गिरफ्तारी के बाद जेल जाते समय इस 17 साल के नाबालिग ने पुलिस से कहा कि उसे बड़ी जेल न भेजा जाए, बल्कि बाल सुधार गृह ही भेजा जाए. वहां उसका भाई पहले से ही बंद है और उसे कोई परेशानी नहीं होगी. उसकी बातें और रिकॉर्ड साफ इशारा करते हैं कि कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में उतरकर वह और गहराई तक फंसता चला गया है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शाकिब और नदीम पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं.

नाबालिग के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा केस

वहीं, नाबालिग आरोपी के खिलाफ भी दर्जनभर से अधिक मामले दर्ज हैं. यह गैंग मुरादाबाद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक्स चुराकर अन्य जिलों में बेचता था. बरामद हुई बाइक्स भी मुरादाबाद के कई इलाकों से चोरी की गई थीं. मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि अब ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है, जो कि चोरी की बाइक्स खरीदते थे. पुलिस वाहन चोरी करने और उसे खरीदने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।