राजस्थान के बांसवाड़ा में एक युवक ने रील में खुद को गैंगस्टर बताया और लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाया. उसका ये वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद शांति भंग करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिर युवक ने मांफी मांगी.


राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रील में खुद को गैंगस्टर बताने और लोगों के मन में डर पैदा करने के लिए नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाने वाले एक युवक का फिल्मी शौक उस पर भारी पड़ गया. युवक का नाम महेंद्र पारगी है. महेंद्र पारगी बांसवाड़ा के गढ़ी क्षेत्र का रहने वाला है. महेंद्र ने सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल के साथ एक वीडियो अपलोड किया था.

 

इस वीडियो में वो नए एसपी सुधीर जोशी को चुनौती देते हुए कह रहा था, “अरे क्या एसपी डीएसपी. एसपी डीएसपी को तो हम अपनी तीसरी जेब में रखते हैं.” महेंद्र का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इतना ही नहीं ये वायरल वीडियो एसपी तक भी पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने इस खुली चुनौती को स्वीकार किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए महेंद्र को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

 

गैंगस्टर जैसा दिखना चाहता था, इसलिए बनाया वीडियो

जब पुलिस ने महेंद्र को हिरासत में लिया, तो फिल्मी स्टाइल में अकड़ दिखाने वाला यह गैंगस्टर असली जिंदगी में सहम गया. इसके बाद युवक दोनों हाथ जोड़कर पुलिस से माफी मांगता नजर आया. महेंद्र ने पुलिस को बताया कि वो फिल्मों से प्रेरित होकर गैंगस्टर जैसा दिखना चाहता था, इसलिए उसने यह वीडियो बनाया था. उसने पुलिस को बताया कि उसकी पिस्टल नकली थी.

मांगी माफी बोला- दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती

हालांकि पुलिस ने समाज में डर फैलाने और ऐसे कृत्यों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाया. गिरफ्तारी के बाद महेंद्र ने हाथ जोड़कर माफी मांगी. माफी मांगने के साथ ही महेंद्र ने कहा कि उसने एक रील के लिए ऐसा किया था और वो अपनी गलती के लिए शर्मिंदा है. साथ ही उसने पुलिस से यह भी वादा किया कि वो भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा.

बांसवाड़ा से सुभाष मेहता की रिपो

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।