राजधानी दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में सोमवार दोपहर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.


दिल्ली के राजा गार्डन इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सोमवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद से ही मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आग लगने की सूचना लगते ही मौके पर कई दमकल की गाड़ियां और पुलिस की टीम पहुंच गई थी.

 

राजधानी दिल्ली के राजा गार्डन इलाके के महाजन इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई. घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई. काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया. हादसे में झुलसने के कारण चार लोगों की मौत हो गई है.

दमकल की 5 गाड़ियां ने आग पर पाया काबू

वहीं, धुएं के कारण कुछ लोग बेहोश हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी देते हुए फायर सर्विस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर 3 बजकर 8 मिनट पर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने की सूचना मिलते थी. जानकारी होते ही मौके पर तुरंत दमकल की 5 गाड़ियों को भेजा गया था. कड़ी मेहनत के बाद फायर टीम ने लोगों का रेस्क्यू किया. इसके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

4 लोगों की मौत

हालांकि, इस दौरान चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. आपको बता दे कि इससे पहले रक्षाबंधन के दिन पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके के एक अस्पताल से भी आग लगने की घटना सामने आई थी, जिसमें एक हाउसकीपिंग स्टाफ की मौत हो गई थी.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।