Cobra Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो देखा जा सकता है कि एक सपेरा बीन बजा रहा है, और एक कोबरा पिटारे से निकलकर फन फैलाए खड़ा है. लेकिन बीन की धुन पर सांप ने नाचने के बजाय जो किया, वह देखकर लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.


आपने बीन की धुन पर नाग-नागिन को नाचते हुए तो खूब देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. हुआ यूं कि एक सपेरा बीन बजाकर एक कोबरा को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अगले ही पल जो हुआ उसे देखकर यकीन मानिए आपकी भी हंसी छूटने वाली है.

 

वायरल हो रहे वीडियो आप देख सकते हैं कि एक सपेरा बीन बजा रहा है, और एक कोबरा पिटारे से निकलकर फन फैलाए खड़ा है. लेकिन बीन की धुन पर नाचने के बजाय सांप ने जो किया, वह सभी को हैरान कर गया.++

डांस करने की जगह बीन सुनकर भागा कोबरा

वीडियो में आप देखेंगे कि बीन की आवाज सुनते ही कोबरा वहां से ऐसे भागता है कि पूछिए ही मत. मानो, उसने पहले से प्लानिंग कर रखी थी कि आज तो आजाद होकर ही दम लूंगा.

 

वीडियो देखकर लोटपोट हो रहे लोग!

 

सपेरा कोबरा को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागता भी है, लेकिन तब तक सांप नाली के रास्ते गायब हो जाता है. हालांकि, वीडियो में आगे क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है, पर इस क्लिप को देखकर नेटिजन्स अपनी हंसी नहीं कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.

बीन बजाते ही नाचने के बजाय कोबरा ने जो किया, देखिए वीडियो

 

 

‘नोटिस पीरियड दिए बिना ही भाग गया‘

@palsjat2024 इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो पर लोगों ने खूब मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा, बीन बजाने से सांप आता है सुना था, पर भाग जाता है पहली बार देखा है. दूसरे ने कहा, ओ भाईसाब…नोटिस पीरियड सर्व किए बिना ही खिसक लिया. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सांप का इस्तीफा देने का तरीका जोरदार था.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।