सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि बेडरूम की छत पर बने स्विमिंग पूल को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि निचला हिस्सा पारदर्शी है. यानी जब कोई शख्स बेडरूम में होगा, तो वह पूल में तैरते हुए लोगों को भी देख पाएगा.


एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की एक ऐसी अनोखी ख्वाहिश पूरी की, जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता है. दरअसल, महिला चाहती थी कि उसके बेडरूम की छत पर कांच का स्विमिंग पूल हो और पति ने यह करके भी दिखा दिया. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है. कांच का पूल देखकर नेटिजन्स की आंखें फटी की फटी रह गई हैं.

 

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि स्विमिंग पूल को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि निचला हिस्सा पारदर्शी है. यानी जब कोई शख्स बेडरूम में होगा, तो वह पूल में तैरते हुए लोगों को भी देख पाएगा. यह अनोखा डिजाइन घर को और भी मॉडर्न लुक दे रहा है. वीडियो में शख्स की पत्नी को कांच के पूल में तैरते हुए भी दिखाया गया है.

 

 

@jrsfurniture22 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो को अब तक लगभग 5 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. हालांकि, पोस्ट पर नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ पूल का डिजाइन देखकर हक्के-बक्के रह गए, तो कई नेटिजन्स ने इस पर चुटकी भी ली. वीडियो देखने के लिए यहां  करें.

पत्नी के लिए पति ने बेडरूम की छत पर बनवाया कांच का स्विमिंग पूल

 

एक यूजर ने कमेंट किया, प्यार में इतना भी पगलाना नहीं चाहिए. दूसरे ने कहा, मैं तो यह सोचकर घबराया हुआ हूं कि अगर भूकंप आया तो बेडरूम में सोने वालों का क्या होगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, कांच टूटा नहीं कि फाइनल डेस्टिनेशन मूवी जैसा सीन हो जाएगा भाई. ये भी देखें: 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।