सीतापुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सेप्टिक टैंक में गिरे एक बच्चे को निकालने के लिए उतरे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।


यूपी के सीतापुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सेप्टिक टैंक में गिरे एक बच्चे को निकालने के लिए उतरे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
सीतापुर जिले सकरन के गांव सुकेठा में सेप्टिक टैंक में गिरे बालक को बचाने में तीन लोगों की मौत हो गई। एक का इलाज जारी है। रविवार सुबह 11 बजे ग्राम सुकेठा निवासी विवेक गुप्ता उम्र 10 वर्ष गांव के ही अनिल के घर के सामने बने टैंक में गिर गया।
विवेक को  बचाने गए अनिल 40 वर्ष टैंक में उतर गए और बच्चे को बाहर कर दिया। इसके बाद वह खुद डूबने लगे। इस पर गांव के ही राज कुमार, 45 वर्ष बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगे। इतने में रंगीलाल, 45 वर्ष ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी सफल न हुए और तीनों लोग टैंक में डूब गए। बाद में दीपू, उम्र 25 वर्ष व अन्य ग्रामीणों ने तीनों डूब रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। जिसमें दीपू भी घायल हुए। जिनका उपचार किया जा रहा है। अनिल, राज कुमार, रंगीलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा लाया गया। जहां पर चिकित्सक सुनील यादव के द्वारा तीनों को मृतक घोषित कर दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।