पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध/अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 15.08.2025 को थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस टीम द्वारा थाना सेहरामऊ उत्तरी पर पंजीकृत मुअसं 104/2025 धारा 191(2), 191(3), 190,333, 109(1), 115(2), 351(2) बीएनएस में नामजद वांछित अभियक्तगण
1. नूर मोहम्मद पुत्र जाबिर खां
2. शान मोहम्मद पुत्र जाबिर खां
3. शेर मोहम्मद पुत्र जाबिर खां
4. उस्मान मोहम्मद पुत्र जाबिर खां निवासीगण ग्राम गोरा थाना सेहरामऊ उत्तरी जनपद पीलीभीत को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
आवेदक निजामुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन खां निवासी ग्राम गोरा थाना सेहरामऊ उत्तरी जनपद पीलीभीत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया, कि दिनांक 15.08.2025 को अभियुक्तगण नूर मोहम्मद, शान मोहम्मद, शेर मोहम्मद एवं उस्मान मोहम्मद पुत्र जाबिर खां निवासी ग्राम गोरा थाना सेहरामऊ उत्तरी पीलीभीत आवेदक के भाई ताजुद्दीन के घर में घुसकर जान से मारने के इरादे से हमला किया। जिससे ताजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति में को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया। थाना सेहरामऊ उत्तरी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के आधार दौरान एकत्रित मेडिकल एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. व०उ०नि० मनोज कुमार
2. उ०नि० सतवीर सिंह
3. हे०का० अनूप सिंह
4. का० हरिशंकर
5. का० सोबित कुमार
(श्रीकृष्ण भास्कर)
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: