महोली सीतापुर के कृषक इंटर कॉलेज में 79 वे स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी द्वारा झंडा रोहण किया गया कृषक इंटर कॉलेज महोली प्रांगण में 79वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी का जश्न मनाया गया


महोली सीतापुर के कृषक इंटर कॉलेज में 79 वे स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी द्वारा झंडा रोहण किया गया  कृषक इंटर कॉलेज महोली प्रांगण में 79वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आजादी का जश्न मनाया गया क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने सर्वप्रथम 8:00 बजे शहीद मनोज यादव व गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण  किया। उसके बाद विद्यालय में प्रधानाचार्य और शिक्षक, शिक्षिकाओं के द्वारा आजादी में अपना योगदान देने वाले महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधायक शशांक त्रिवेदी थे। कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती माता का पूजन वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। छोटे-छोटे बच्चों ने गीत भाषण नाटक आदि करके आजादी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम के संचालक यतेंद्र सिंह चौहान ने "भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं" गीत गाकर वहां पर बैठे सभी लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। सहायक अध्यापिका समरीन ने" ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी" गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर माननीय विधायक शशांक त्रिवेदी ने यतेंद्र सिंह चौहान और समरीन को सम्मानित भी किया ।मंच का संचालन यतेंद्र सिंह चौहान, अभिषेक शुक्ला ने किया। प्रवक्ता पंकज श्रीवास्तव, पूर्व प्रवक्ता ज्ञान प्रकाश मिश्रा, मनोज गुप्ता, राहुल सिंह ने देश पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के संपन्न होने पर विद्यालय में आए हुए सभी आगंतुकों को जलपान कराया  गया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार मिश्रा राजीव अग्निहोत्री,यतेंद्र सिंह चौहान, मनोज गुप्ता ,राहुल सिंह, नीरज बाजपेई, राजीव अग्निहोत्री,अभिषेक शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, समरीन ज्योत्सना, सुंदरी गुप्ता ,अर्चना शुक्ला, शशि देवी, सुनील कुमार,लव कुश मिश्रा, शिवम मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा सुनील मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू सभासद बिंदु वाजपेई सत्य प्रकाश सिंह तोमर  मनोज गुप्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।