महोली सीतापुर-सविलियत विद्यालय कचूरा मैं धूमधाम के साथ मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस सविलियत विद्यालय कचूरा में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्याम बहादुर सिंह चौहान प्रधानाध्यापक अनुराग अवस्थी ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं कई सस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्रधानाध्यापक अनुराग अवस्थी ने कहा की 15 अगस्त के दिन उन शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के खातिर अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया विद्यालय के अध्यापक मोहम्मद कामरान ने भूमिका निभाई। अर्चना मिश्रा ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश को उन्नत के मार्ग पर ले जाते हुए सभी को अथक परिश्रम करके अपनी पढ़ाई कर जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करना है कार्यक्रम का संचालन दीपक बाजपेई के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनुराग अवस्थी मोहम्मद कामरान, गरिमा मिश्रा नीतू सिंह तोमर, अर्चना मिश्रा, अनुराग मिश्रा, वन्दना,धनंजय सिंह ,प्रधान श्याम बहादुर चौहान ,नीलध्वज सिंह ,सत्य प्रकाश सिंह तोमर ,विनोद मिश्रा ,रतीभान सिंह चौहान , मुन्नूलाल शुक्ला, अजेंद्र नाथ दीक्षित,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्टाफ मौजूद रहा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: