एन ऐस बी ग्लोबल ऐकेडमी स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
मथुरा के फरह स्थित एन ऐस बी ग्लोबल ऐकेडमी फराह देवी प्राचीन मंदिर के पास79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
लखनऊ,दुबग्गा के मुर्दापुर में जलभराव का आतंक, घर बने तालाब
लखनऊ,दुबग्गा के मुर्दापुर में जलभराव का आतंक, घर बने तालाब
15 अगस्त पर गंदे पानी में तिरंगा फहराने को मजबूर हुए लोगलखनऊ। दुबग्गा के मुर्दापुर स्थित विशाल सिटी के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। चारों तरफ पानी ही पानी, घरों के अंदर तक घुसे गंदे पानी के कारण लोगों की जिंदगी नरक में तब्दील हो गई है। सड़कें तालाब बन चुकी हैं और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले से होकर गुजरने वाले नाले की सफाई काफी लंबे समय से नहीं हुई है। बरसात का पानी रुककर न केवल सड़कों पर, बल्कि घरों के भीतर घुस रहा है। बदबू, मच्छर और गंदगी से लोग बीमारियों के खतरे में जी रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार नेताओं और अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी हालात नहीं बदले। मजबूरी में लोगों ने घुटनों तक पानी में खड़े होकर तिरंगा फहराया। इससे बड़ा शर्मनाक नजारा क्या हो सकता है कि देश के झंडे को सलामी देने के लिए भी लोगों को गंदे पानी में उतरना पड़े। क्षेत्रीय सभासद बादशाह गाजी और विधायक अरमान खान को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन मिले हैं, कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय जनता का कहना है कि अगर जल्द नाले की सफाई और जलभराव का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे और जिम्मेदारों को उनके घर तक पानी पहुंचाकर दिखाएंगे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
मथुरा के फरह स्थित एन ऐस बी ग्लोबल ऐकेडमी फराह देवी प्राचीन मंदिर के पास79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई।
यात्रा के दौरान बृजलाल सिटी मांटेसरी के प्रधानाचार्य ललित उपाध्याय जी एवं उनके साथी शिक्षक गण ने यात्रा के सभी सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया और घनघोर प्रशंसा की
Leave a Comment: