मथुरा, श्री लल्लूराम पब्लिक स्कूल पींगरी में 79 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुई।
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्कूली बच्चे,सामाजिक संगठन एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम सचिव भगवान स्वरूप पचौरी, दिनेश तरकर द्वारा सभी का पटका डालकर सम्मान किया गया ।तिरंगा यात्रा को प्रबंधक रौतान सिंह एवं ग्राम प्रधान थान सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा गांव की परिक्रमा मार्ग मैं होते हुए वापस श्री लल्लू राम पब्लिक स्कूल पहुंची जहां इसका समापन हुआ। पूरे रास्ते में भारत माता की जय ,वंदे मातरम, इंकलाब जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। प्रबंधक रौतान सिंह ने संबोधन में कहा तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं बल्कि हमारी एकता अखंडता और बलिदान का प्रतीक है हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसका सम्मान करें और इसे अपने घर दिल और जीवन में स्थान दें। इसी मौके पर गांव के प्रधान और ग्राम सचिव भगवान स्वरुप पचौरी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि देश की तरक्की में युवा शक्ति की सबसे अहम भूमिका है। और ऐसे आयोजनों से राष्ट्र प्रेम की भावना और मजबूत होती है।कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सभी ने योगदान देने का संकल्प लिया। इसी शुभ अवसर पर बाबा लल्लूराम सिंह, श्याम बाबू जी, तोरण सिंह,चतुर्भुज पंडित , पूरन सिंह जी, सतीश चंद, पिंटू सिंह हरीशंकर ,करतार सिंह ,दिनेश तरकर, मलखान सिंह, इंद्रजीत सिंह, श्याम बाबू जी, तोरण सिंह ,,पूरन सिंह,विशाल एवं सम्मानित ग्रामवासी मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: