रक्षाबंधन के पावन अवसर पर स्वर्गीय रामरती देवी कन्या इंटर कॉलेज, देईपार की छात्राओं ने गीडा थाने पर पहुंच


रक्षाबंधन के पावन अवसर पर स्वर्गीय रामरती देवी कन्या इंटर कॉलेज, देईपार की छात्राओं ने गीडा थाने पर पहुंच  कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर छात्राओं ने थाने के एसएसआई राकेश कुमार पाण्डेय  और एसएसआई अभिनव मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु व सुरक्षित जीवन की कामना की।
कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज की प्रिंसिपल साधना पाण्डेय ने किया। उनके साथ सहायक अध्यापक कुमकुम सिंह, पूजा सिंह, आस्था विश्वकर्मा, प्रदीप सिंह और चंदन कुमार भी उपस्थित रहे।

पुलिसकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज और पुलिस के बीच आपसी विश्वास और सम्मान को मजबूत बनाते है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।