लगभग 450 ग्रामीण हुए लाभान्वित बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्र मौली


 भारद्वाज,मनु बंसल के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के मीडिया प्रभारी अब्दुल मुजीब के नेतृत्व में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ग्राम कहला ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा  की उपस्थित में,समाजसेवी कल्लू निषाद और गोरेलाल पहलवान ग्राम कहला के सहयोग से बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स आदि का वितरण ग्राम कहला के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को बालविवाह, नशामुक्ति,जल संरक्षण तथा उनके कानूनी अधिकार के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष  तरन्नुम फ़ात्मा और महिला सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा रैकवार के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त  कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि  पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में  मुख्य रूप में  अध्यक्ष रिज़वान अली,सचिव मोहम्मद इदरीश,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,सोशल मीडिया प्रभारी अख़्तर किरमानी आदि पदाधिकारी,सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।