कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत ठीक नहीं चल रही है। उन्हें बीते दिनों शिमला के एक हॉस्पिटल में दिखाया गया था और अब उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है।


नई दिल्ली: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि बीते दिनों भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी और उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जे जाया गया था। हालांकि बाद में उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई थी।

 

सर गंगा राम अस्पताल ने जारी किया बयान

सर गंगा राम अस्पताल ने बयान जारी करके सोनिया की सेहत को लेकर जानकारी दी है। अस्पताल की ओर से कहा गया, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट से जुड़ी समस्या के चलते उन्हें गैस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया है और वे निगरानी में हैं।

शिमला में क्यों हुई थी स्वास्थ्य जांच?

7 जून को भी सोनिया की तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जे जाया गया था। हालांकि बाद में उनकी हॉस्पिटल से छुट्टी हो गई थी और ये कहा गया था कि ये नियमित स्वास्थ्य जांच है।

उस दौरान हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने बताया था, सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद शिमला के अस्पताल में जांच करानी पड़ी। हालांकि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। यह सिर्फ एक नियमित जांच थी और चिंता की कोई बात नहीं है।

बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 साल है और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष हैं। वह लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रही हैं। वह राहुल और प्रियंका गांधी की मां हैं और उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया है। कहा जाता है कि 2004 में, जब यूपीए ने सरकार बनाई, सोनिया को प्रधानमंत्री बनने की पेशकश हुई, लेकिन उन्होंने यह पद ठुकराकर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था। वे सक्रिय राजनीति में कम दिखाई देती हैं, लेकिन पार्टी के लिए रणनीतिक और सलाहकारी भूमिका में बनी हुई हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।