रिपोर्ट : सुधीर वर्मा के साथ ए.के. विश्वकर्मा, अब तक न्याय


 *महमूदाबाद (सीतापुर)* – नगर पालिका परिषद महमूदाबाद के अध्यक्ष के आकस्मिक निधन के बाद प्रशासनिक कार्यों को निरंतर और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन ने तत्काल प्रभाव से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नीतिश कुमार सिंह को नगर पालिका परिषद महमूदाबाद का प्रशासक नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 54(क) के तहत की गई है। 6 जून 2025 को नगर विकास अनुभाग-1, लखनऊ द्वारा जारी पत्र (संख्या 2988/19-1-2025-1818976) के माध्यम से अध्यक्ष पद को औपचारिक रूप से रिक्त घोषित करते हुए शासन ने अधिसूचना जारी की और प्रशासक नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण की।

प्रशासक पद पर रहते हुए नीतिश कुमार सिंह को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। आदेश की प्रतिलिपियां सभी संबंधित अधिकारियों एवं निकायों को भेज दी गई हैं ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासक की तैनाती से यह सुनिश्चित किया गया है कि महमूदाबाद नगर पालिका परिषद के प्रशासनिक कार्यों में कोई व्यवधान न आए और नगरवासियों को सभी आवश्यक जनसेवाएं पहले की तरह ही मिलती रहें। यह कदम नगर प्रशासन में स्थिरता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शासन के इस त्वरित निर्णय का स्वागत किया है और आशा जताई है कि प्रशासनिक सुचारुता के साथ नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।