अब तक न्याय तहसील संवाददाता गौरव भारती तहसील पूरनपुर जिला पीलीभीत


जनपद लखीमपुर खीरी और जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर के ट्रांस शारदाऔर भारत नेपाल सीमा अंतर्गत गांवों बीते दिन आई भीषण आँधी और तूफान के चलते कई स्थानों पर जहां विशालकाय वृक्ष सड़कों पर गिरे हैं वहीं विद्युत पोल पर भी पेड़ों के गिरने से पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं और  विद्युत सप्लाई ठप हो गई है जिसके चलते गांव में अंधेरा फैला हुआ है और लोगों को इस उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है वही विद्युत संचालित सेवाओं  समेत में मोबाइल सेवाएं भी बाधित हो गई है, इतना ही नहीं अंधेरा होने के कारण जंगल के निकटवर्ती  गांव के लोगों को तेंदुए और बाघ का भी खतरा बना हुआ है। जिससे किसान रा में खेतों की रखवाली करने जाने से भी डर रहे हैं विद्युत सप्लाई ठप होने से लोगों को काफी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है लेकिन 2 दिन बीतने के बाद भी विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हो पाई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।