राघवेंद्र सिंह अब तक न्याय जनपद औरैया


 खबर  जनपद औरैया से  सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव द्वारिकापुर में अपनीसगी बहिन के घर आई महिला मंगलवार की रात्रि मकान की छत से नीचे गिर गई। घर वालों ने महिला की हालत चिंताजनक देखते हुए एम्बुलेंस द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया में भर्ती कराया है।
   जनपद कानपुर देहात थाना देवराहट क्षेत्र के गांव नगरशिया निवासी किशन लाल की पत्नी सोमवती 75 वर्ष अपने बहनोई अशोक कुमार के यहां द्वारिकापुर औरैया आई हुई थी। मंगलवार की रात वह मकान की छत पर गई हुई थी। अचानक पैर फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे फर्श पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घर वालों ने बुधवार की सुबह उन्हें एम्बुलेंस द्वारा 50 शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए 100 शैय्या जिला अस्पताल चिचोंली रेंफर कर दिया। महिला की स्थिति सामान्य बनी हुई थी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।