श्री राम जानकी मंदिर मड़ियाहूं में बुधवार की शाम ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य व पराक्रम को प्रणाम करते हुए उनके जज्बा व मनोबल को बढ़ाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


 जौनपुर /मड़ियाहूं

 जौनपुर जनपद के मडियाहूं नगर के श्री राम जानकी मंदिर मड़ियाहूं में बुधवार की शाम ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य व पराक्रम को प्रणाम करते हुए उनके जज्बा व मनोबल को बढ़ाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह , मडियाहूं विधायक डॉ आर.के. पटेल रहे।
पूर्व सैनिक अनिल सिंह  पाली,व
संतोष यादव, भौरास का सम्मान किया गया।

  उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, ब्रह्म देव मिश्रा, डॉ श्याम दत्त दुबे, लाल प्रताप सिंह,डॉ परमजीत सिंह , डॉ सुरेश पाठक , दिलीप जायसवाल, संतोष गुप्ता,राजकुमार शर्मा, रनदीप सिंह (मोनू) नागेश निगम, अनिल उमर वैश्य, पवन गुप्ता,कवल जीत सिंह गब्बर,

                                               पूर्व मंडल अध्यक्ष 
राजेश सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, सरदार स्वर्ण सिंह,विनोद निगम, विनोद सेठ,सुरेश गुप्ता, विनोद जायसवाल, अनिल गुप्ता ,मनोज चौरसिया रामचंद्र जायसवाल माधव मोदनवाल सहित तमाम नगरवासी उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है जब तक पाकिस्तान में पलने वाले आतंकवादी नेस्तनाबूद न हों जाए।
सेना पर खड़ा जवान खेत में खड़ा किसान ही देश के स्तंभ हैं।
विधायक जी ने कहा जिस प्रकार पत्नी के सामने उनके पति को मारा गया, उसी प्रकार वीर बेटियों के नेतृत्व में पाकिस्तान को धूल चटाने का कार्य किया गया।
ब्रह्मदेव जी ने बताया देश हमेशा जवानों के साथ है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।