रिंकी (21) पुत्री महेश बाथम की उमर्दा के सुखी गांव निवासी राहुल से शादी तय हुई थी। शनिवार को बरात आनी थी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं और परिजन बरात के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच रिंकी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक से दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई। परिजन दुल्हन को लेकर गांव के झोलाछाप के पास पहुंचे, जहां पर झोलाछाप ने दवाई दी और दुल्हन ने घर आकर दवाई खाई। कुछ ही देर बाद दुल्हन की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
शादी का कार्ड -
राहुल से तय हुई थी रिंकी की शादी सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किसबापुर निवासी रिंकी (21) पुत्री महेश बाथम की उमर्दा के सुखी गांव निवासी राहुल से शादी तय हुई थी। शनिवार को बरात आनी थी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं और परिजन बरात के आने का इंतजार कर रहे थे।
गमगीन पीड़ित -
दवा खाने के कुछ देर बाद रिंकी ने तोड़ा दम इसी बीच रिंकी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर गांव के एक झोलाछाप के पास पहुंचे, जहां पर झोलाछाप ने रिंकी को दवाई दी। घर पर आकर रिंकी ने दवाई खा ली और कुछ ही देर में रिंकी ने दम तोड़ दिया। रिंकी की मौत के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और घर में शादी की सहनाई की जगह मातम छा गया। सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि परिजन झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों से बात कर शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गमगीन पीड़ित -
बरात रही थी निकल, फोन पर मिली दुल्हन की मौत की खबर उमर्दा के सुखी गांव में सभी पूजन होने के बाद बरात निकलने की तैयारी हो रही थी। तभी अचानक से दूल्हे के पिता के मोबाइल की घंटी बजी और फोन उठाने पर दुल्हन की मौत की खबर मिली। इसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई और सुखी गांव में गम के बादल छा गए।
बुझ गए चूल्हे -
बेटी की डोली नहीं, उठी अर्थी घर पर रिश्तेदार और मेहमान आ गए थे। बरात के स्वागत की तैयारी चल रही थी। युवती के माता-पिता बेटी की डोली उठाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक से युवती की मौत से मातम छा गया और बेटी की डाेली नहीं अब अर्थी उठेगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
झारखंड में रांची के धुर्वा क्षेत्र में दो चचेरे भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक में से एक युवक ने कुछ दिन पहले एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था. इसके बाद लड़की के प्रेमी ने बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों चचेरे भाइयों को बुलाया
सोनभद्र में एक और प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. 15 दिन के अंदर यह तीसरी घटना है, जब सोनभद्र में किसी प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाई है. इससे पहले भी दो मामलों में प्रेमी जोड़े एक ही पेड़ की डाल से लटके हुए मिले थे.
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सगी बहनों ने अपने पिता द्वारा मोबाइल पर बात करने को लेकर की गई पिटाई के बाद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने दोनों बहनों के शव घर में फंदे से लटके हुए पाए हैं. पुलिस आत्महत्या के अलावा अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है
Leave a Comment: