उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। दुकानदारों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा है। इस घटना का Video भी सामने आया है।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ के प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं की बेरहमी से पिटाई कर दी है। मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और महिलाओं को भी नहीं बख्शा। इस पूरी घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लखनऊ के चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं को दुकानदारों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। दुकानदारों ने महिला श्रद्धालुओं को भी नहीं छोड़ा और उनपर भी हमला किया। दुकानदारों की इस हरकत के कारण पूरे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। श्रद्धालुओं पर दुकानदारों द्वारा बुरी तरह से हमला किए जाने का वीडियो भी सामने आया है

प्रसाद न लेने पर विवाद

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, चंद्रिका देवी मंदिर में दुकानदार, श्रद्धालुओं पर प्रसाद न लेने पर भड़क गए। प्रसाद न लेने पर भड़के दुकानदार, बेल्ट और लात-घूंसों से किया हमला, प्रसाद न लेने पर वाद-विवाद हुआ जिसके बाद ये मारपीट की घटना हुई। इस दौरान दुकानदारों ने श्रद्धालुओं पर बेल्ट और लात-घूंसों से हमला कर दिया। 

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

इस घटना को लेकेर पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस घटना से जुड़े CCTV फुटेज को देख कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी दुकानदारों पर मुकदमा भी दर्ज कर रही है। वहीं, पीड़ित श्रद्धालुओं ने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।