अप्रैल में क्यों बढ़ रही गर्मी; क्या है बढ़ते तापमान की वजह? इस साल ज्यादा निकलेगा पसीना
अप्रैल में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लेकिन इस बढ़ती गर्मी के पीछे की वजह क्या है
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर लड़कियों से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर बयान देने के बाद विवादों में घिर गए है। बेंगलुरु में 2 लड़कियों से बीच सड़क पर हुई छेड़छाड़ की घटना पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है
बेंगलुरु में 4 अप्रैल को दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। सीसीटीवी कैमरे में दिखा कि एक युवक दो लड़कियों के पास आता है और उनमें से एक को जबरदस्ती दीवार की ओर धक्का देता है, फिर वहां से भाग जाता है। इस घटना पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है।
दरअसल, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, \इस तरह की घटनाएं बड़े शहरों में अक्सर होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है, वह कानून के अनुसार की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश भी दिया है।\ उनके इस बयान की कड़ी आलोचना हो रही है, क्योंकि लोग इसे अपराध को हल्के में लेने जैसा मान रहे हैं।
इस घटना को लेकर भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा है। विपक्षी पार्टी ने कहा है कि वायरल वीडियो ने शहर की कानून व्यवस्था की हकीकत को उजागर कर दिया है और दावा किया है कि बेंगलुरु महिलाओं के लिए "तेजी से असुरक्षित" होता जा रहा है।
यह घटना भारती लेआउट में 4 अप्रैल की रात 1.52 बजे के आसपास घटी। इस घटना के बाद दोनों लड़कियां रोते और चिल्लाते हुए दिख रही हैं। दिल दहला देने वाली पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर जा रही लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया। आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से भागने में कामयाब हो गया। सीसीटीवी में दिखा कि बीटीएम लेआउट इलाके में एक व्यक्ति संकरी गली में दो लड़कियों के पास जाता हुआ दिखाई देता है। सड़क सुनसान है और सड़क के एक तरफ कई दोपहिया वाहन खड़े हैं। वह व्यक्ति पीछे से दो लड़कियों के पास आता है और एक लड़की को छूता नजर आ रहा है।
इसे लेकर बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जांच चल रही है। दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, पीड़िता ने अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
वहीं, आपको बता दें कि पिछले साल साझा किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में बेंगलुरु में महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि देखी गई। महिलाओं के साथ अपराध मामले में पुलिस ने करीब 3,260 मामले दर्ज किए, जिनमें 1,135 मामले छेड़छाड़ के थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अप्रैल में गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। लेकिन इस बढ़ती गर्मी के पीछे की वजह क्या है
बाबा बागेश्वर 12 दिनों के लिए महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। कथा के दौरान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंचे। दोनों ने क्रिकेट भी खेला जिसमें जमकर छक्के-चौके लगे हैं।
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कुल 14 देश के लोगों के लिए अपने वीजा पर अस्थाई रोक लगा दी है।
Leave a Comment: