सऊदी अरब ने भारत समेत 14 देशों के लिए बंद किए अपने द्वार, क्यों लगाया है वीजा पर ये अस्थायी प्रतिबंध?
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कुल 14 देश के लोगों के लिए अपने वीजा पर अस्थाई रोक लगा दी है।
बाबा बागेश्वर 12 दिनों के लिए महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। कथा के दौरान पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंचे। दोनों ने क्रिकेट भी खेला जिसमें जमकर छक्के-चौके लगे हैं।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों 12 दिन के महाराष्ट्र के प्रवास पर हैं। भिवंडी में कथा के दौरान कई राजनेता और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी उनके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी बागेश्वर बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान बाबा बागेश्वर और वीरेंद्र सहवाग दोनों ने क्रिकेट भी खेला।
बाबा बागेश्वर के BPL यानी बाबा प्रीमियर लीग में बाबा बागेश्वर v/s वीरेंद्र सहवाग का मैच हुआ। वीरेंद्र सहवाग बाबा बागेश्वर की गेंद पर छक्का मारते नजर आये तो वीरेंद्र सहवाग की बॉलिंग पर बाबा ने भी जमकर छक्के-चौके लगाए। बता दें कि महाराष्ट्र के भिवंडी में 12 दिनों की कथा में बाबा बागेश्वर के BPL का भी आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम बालाजी भगवान के दर्शन किए। दर्शन के बाद लगभग एक घंटे तक बाबा बागेश्वर के साथ वीरेंद्र सहवाग ने सत्संग का लाभ लिया। इसके बाद कथा स्थल के बगल में स्थान में क्रिकेट मैच का भी आयोजन हुआ। मैच में पहले वीरेंद्र सहवाग ने बल्लेबाजी की और बागेश्वर महाराज तथा सेवादारों ने बॉलिंग और फील्डिंग की। इसके बाद बागेश्वर महाराज ने भी वीरेंद्र सहवाग की बोलिंग पर जमकर शॉट्स लगाए।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कुल 14 देश के लोगों के लिए अपने वीजा पर अस्थाई रोक लगा दी है।
पाकिस्तान के पंजाब में हुए सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस तीन पहिया वाहन से टकरा गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी के खिलाफ 700 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले में छापेमारी की है. यह मामला 2012-16 के दौरान कई बैंकों से लिए गए लोन में कथित हेराफेरी से जुड़ा है. ED ने लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में कई ठिकानों पर छापे मारे हैं.
Leave a Comment: