पाकिस्तान के पंजाब में हुए सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्रियों से भरी एक बस तीन पहिया वाहन से टकरा गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।


लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। आपातकालीन बचाव सेवा के प्रवक्ता ने बताया कि एक यात्री बस और एक तीन पहिया वाहन के बीच दुर्घटना जरानवाला में हुई है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने इस दौरान हर संभव मदद भी की।

ऐसे हुआ हादसा

प्रवक्ता ने बताया कि बस जरानवाला से लाहौर जा रही थी तभी उसकी टक्कर तीन पहिया वाहन से हो गई। टत्तर के बाद बस सड़क से नीचे उतर गई। सड़क से नीचे उतरने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने कहा, "आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों में तीन और लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।" 

सीएम मरियम नवाज ने जताया दुख

आपातकालीन बचाव सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम मवाज ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। (भाषा)

यह भी पढ़ें:

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।