महाराष्ट्र के नांदेड़ में महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. घटना नांदेड़ के अलेगांव शिवरा में घटी. मौके पर रेस्क्यू टीम मौजूद है.


महाराष्ट्र के नांदेड़ से बड़ी खबर सामने आई है. यहां महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक हादसा नांदेड़ के अलेगांव शिवरा में हुआ. आशंका जताई जा रही है कि कुछ महिलाएं कुएं में फंसी हो सकती हैं. घटनास्थल पर फिलहाल बचाव कार्य जारी है.

 

जानकारी के मुताबिक, घटना नांदेड़ इलाके के अलेगांव में सुबह करीब 9 बजे घटी. हिंगोली जिले में एक ट्रैक्टर पर सवार होकर महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए खेत की तरफ जा रही थीं. रास्ते में कुआं था, इसका अंदाजा ड्राइवर को नहीं था. परिणामस्वरूप ट्रैक्टर सीधे कुएं में जा गिरा.

जैसे ही ट्रैक्टर कुएं में गिरा, वहां चीख-पुकार मच गई. 8 लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई. कई महिलाएं कुएं में डूब गईं. इसलिए मौत का आंकड़ा अभी स्पष्ट नहीं है. जबकि, कुएं में गिरी अन्य महिलाओं का रेस्क्यू जारी है. रेस्क्यू टीम रस्सी की मदद से महिलाओं को कुंए से बाहर निकाल रही हैं. बचाव अभियान के दौरान कुछ महिलाओं को पानी से बाहर निकाला गया है.


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।