राजस्थान के उदयपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. उनकी पत्नी को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने भी पति की मौत के 8 घंटे बाद दम तोड़ दिया. इसके बाद दोनों पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम संस्कार में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई


राजस्थान के उदयपुर में पति और पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ. पति की मौत के बाद पत्नी ने गुलाल दस्तूर किया और पति को अंतिम बार देखने के बाद अचानक गिर गई और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया, जिसके बाद गमगीन माहौल में पति और पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. पति की मौत रात को हुई थी और सुबह पत्नी की भी मौत हो गई. पति की मौत के 8 घंटे बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया.

 

ये मामला उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र के बदराना गांव से सामने आया है, जहां पति और पत्नी के निधन के बाद गमगीन माहौल में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. झाड़ोल क्षेत्र के बदराना गांव के रहने वाले सुखलाल लोहार जो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनकी बुधवार की रात मौत हो गई. सुबह जब रिश्तेदार घर पहुंचे और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे, तभी उनकी पत्नी राधा देवी का भी पति के जाने के सदमे में निधन हो गया.

पति की चिंता में खाना भी छोड़ा

बताया जा रहा है कि एक हफ्ते पहले पति सुखलाल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिससे पति की चिंता के चलते पत्नी ने खाना भी छोड़ दिया था. फिर रात को पति सुखलाल की मौत हो गई. सुखलाल के पोते राहुल ने बताया कि राधाबाई को कैंसर हुआ था, लेकिन वह इलाज के बाद ठीक हो गई थी और पिछले कुछ समय से सुखलाल की तबीयत खराब रहने लगी थी.

 

एक चिता पर किया अंतिम संस्कार

पति की चिंता में राधा देवी ने खाना भी छोड़ दिया था. जब अंतिम संस्कार से पहले गुलाल दस्तूर की रस्म की जा रही थी, तभी राधा देवी को भी बुलाया और उन्होंने खुद अपने हाथों से गुलाब दस्तूर की रस्म निभाई और आखिरी बार पति का चेहरा देखा, लेकिन वापस कमरे में जाते समय अचानक गिर गई और बेहोश हो गई. इसके कुछ ही देर बाद राधा देवी ने भी दम तोड़ दिया. दोनों पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान बड़ी तादाद में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए. दोनों का एक बेटा है, जो प्राइवेट स्कूल में टीचर है.


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।