वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद उत्तर प्रदेश में जुमा की नमाज को लेकर राज्य सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. मुस्लिम बहुल जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं, ड्रोन से निगरानी की जा रही है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है. शांति बन


लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद शुक्रवार की जुमा की नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के संवेदनशील जिलों में पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है. सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है. राजधानी लखनऊ समेत संभल, मुरादाबाद, रामपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा, बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली जैसे मुस्लिम बाहुल्य जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, यहां अर्धसैनिक बल और पुलिस की तैनाती की गई है.

 

प्रदेश में खुफिया विभाग पल-पल की नजर रखे हुए है. गुरुवार की शाम से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. आज यानी शुक्रवार को जुमा की नमाज को लेकर विशेष चौकसी बरती जा रही है. मस्जिदों के पास भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं. राजधानी लखनऊ में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पूरे शहर को छावनी में बदल दिया गया है. पुलिस के सभी अफसर अलर्ट हैं.

लखनऊ पुलिस छावनी में तब्दील

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर कहीं कोई विरोध प्रदर्शन न हो इसके लिए खुफिया विभाग चौकन्ना बना हुआ है. पुलिस भी हर आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है. खास तौर पर लखनऊ में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए शहर की टीले वाली मस्जिद, बड़ा और छोटा इमामबाड़ा समेत 61 हाट स्पाट बनाए गए हैं, जिनपर सीसीटीवी और ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी.

 

संभल से लेकर वाराणसी तक पुलिस की निगरानी

प्रदेश के अलीगढ़, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, संभल, मथुरा, फिरोजबाद, वाराणसी, प्रयागराज जिलों पर भी पुलिस की विशेष निगरानी है. वक्फ बिल के पास होने के बाद जुमा की पहली नमाज को लेकर इन जिलों में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अलग-अलग शहरों को कई-कई सेक्टरों में बांटा गया है. मेरठ जिले को 4 जोन और 32 सेक्टरों में बांटा गया है. अतिसंवेदनशील संभल जिले में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.

सोशल मीडिया पर रखी जा रही नजर

पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की भडकाऊ पोस्ट करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस के अफसर लगातार इमाम, मौलवी और धर्मगुरुओं से संपर्क में बने हुए हैं. लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है.


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।