प्रदेश सरकार के "सेवा, सुरक्षा व सुशासन के 8 वर्ष व्यतीत होने पर नगर पंचायत सहजनवा, जनपद- गोरखपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे अध्यक्ष महोदया की अध्यक्षता में अधिशासी अधिकारी महोदय सहजनवा द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियां के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा विभिन्न योजनाओं द्वारा नगर में हुए विकास कार्यों पर भी महोदय द्वारा प्रकाश डालते हुए नगर की जनता जनार्दन से अपने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर और एक अच्छा वातावरण कायम रखने और अपने नगर के विकास हेतु शासन का सहयोग करने की अपील की तथा कार्यक्रम में शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं अभियानों के विषय में जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, जन्म मृत्यु पंजीकरण, संभव जनसुनवाई, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध अभियान, ई-नगर सेवा, स्वच्छ सर्वेक्षण, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़ा पृथक्करण आदि जैसी विभिन्न योजनाओं को बृहद रूप से और सही उपयोग और लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई l कार्यक्रम में ब्यापार मण्डल अध्यक्ष सहजनवा , भा ज पा के प्रतिनिधि गण , वार्ड के सभासद गण तथा कर्मचारी गण उपस्थित रहे |
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: