पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में पीलीभीत पुलिस द्वारा बांसुरी महोत्सव में विगत 08 वर्षों में पुलिस द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो का प्रदर्शनी में किया गया प्रदर्शित।


 

उत्तर प्रदेश सरकार के 08 सफल वर्ष करने के उपलक्ष्य में जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा डायमंड  राजकीय इंटर कॉलेज में दिनांक 25.03.2025 से 27.03.2025 तक आयोजित बांसुरी महोत्सव का शुभारंभ जनपद पीलीभीत के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा फीता काटकर किया गया इस अवसर पर प्रभारी मंत्री जिलाधिकारी पीलीभीत एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में नियुक्त उप निरीक्षकों/ विवेचकों को 34 टेबलेट वितरित किए गए जिससे पुलिस कार्य प्रणाली में तकनीकी सुदृढ़ता को बढ़ावा मिले कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत क्षेत्राधिकारी नगर महोदय सहित अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस उपलक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा पिछले 08 वर्षों में किए गए अपने सराहनीय कार्यों को प्रदर्शित करते हुए आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस की उपलब्धियां को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अलग-अलग समाज में सुरक्षा महिला, सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता और तकनीकी निगरानी की भावना को बढ़ावा देना था यह कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ ।
प्रदर्शनी में पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न स्टॉल्स लगाए गए जिनमें यूपी 112 आपातकालीन सेवा फायर पुलिस, आर्मरी ड्रोन तकनीक, ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं सीसीटीवी निगरानी मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता जैसे आधुनिक संसाधनों तकनीक और सामाजिक पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। इन स्टाल्स के माध्यम से पुलिस ने यह दर्शाया कि पिछले 08 वर्षों से जनपद में अपराध नियंत्रण, त्वरित प्रक्रिया, तकनीकी उन्नति, महिला सुरक्षा डिजिटल अपराधों से बचाव और प्रभावी निगरानी के क्षेत्र में कितना प्रभावी कार्य किया गया है।

प्रमुख प्रदर्शनी बिंदु
1. यूपी 112 स्टॉल्स में यूपी 112 सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया और आपात स्थिति में नागरिकों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया को दर्शाया गया। पिछले 08 वर्षों में इस सेवा के जरिए जनपद में हजारों लोगों को समय पर मदद पहुंचाई गई है 
2. फायर पुलिस अग्निशमन सेवाओं की तैयारी और आपदा प्रबंधन में पुलिस की भूमिका को प्रदर्शित किया गया या स्टॉल्स आगजनी की घटनाओं में पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
3. आर्मरी पुलिस के हथियारों और उपकरणों की जानकारी दी गई है जिससे जनता को यह समझने में मदद मिली की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कितनी सक्षम और सुसज्जित है। 
4. ड्रोन तकनीकी
ड्रोन के उपयोग में निगरानी अपराध नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन में पुलिस की प्रभावशीलता को प्रदर्शित किया गया। यह तकनीक पिछले कुछ वर्षों में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है 
5. ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं सीसीटीवी निगरानी
इस स्टाल में उत्तर प्रदेश पुलिस में महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा की व्यापक स्थापना और निगरानी प्रणाली को प्रदर्शित किया गया इस अभियान के जरिए जनपद में अपराधों पर नजर रखना अपराध रोकथाम और सुबूत संकलन में  अभूतपूर्व सफलता हासिल की गई है। 
6. मिशन शक्ति
इस स्टाल के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान को प्रदर्शित किया गया। पिछले 08 वर्षों में इस अभियान के तहत पीलीभीत पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ  अपराधों में कमी लाने और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान किया गया। दिया है आत्मरक्षा  प्रशिक्षण, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी और सफलता की कहानियां भी इस स्टाल का हिस्सा रही। 
7. साइबर जागरूकता डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस की ओर से साइबर जागरूकता स्टाल लगाया गया। इस स्टाल में ऑनलाइन ठगी फीशिग, सोशल मीडिया दुरुपयोग और डेटा सुरक्षा जैसे विषयों पर नागरिकों को सुरक्षित किया गया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्कूल छात्र-छात्राओं शिक्षकों स्थानीय नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं ने मिशन शक्ति, साइबर जागरूकता और ऑपरेशन त्रिनेत्र एवं सीसीटीवी निगरानी स्टॉल्स पर गहरी रुचि दिखाई लोगों ने पुलिस के कार्यों की सराहना की और विभिन्न स्टाइल्स पर जाकर जानकारी प्राप्त की इस आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।