ऋषि मांडव की आश्रम भूमि व तपोस्थली पर पहुंचे परिक्रमार्थी व श्रद्धालु।


ऋषि मांडव की आश्रम भूमि व तपोस्थली पर पहुंचे परिक्रमार्थी व श्रद्धालु।
रामादल आज मिश्रिख के 84 कोसी परिक्रमा के अन्तर्गत मंडरूआ गांव पहुंचा । जगह जगह पर हर बाग बगीचे में बोल कडाकड सीताराम के जयघोष से ऋषि मांडव की भूमि गुंजायमान हो उठी। जगह-जगह भंडारे, प्रवचन, भजन खेल तमाशे देखते ही बन रहे हैं।
प्रशासन मुस्तैद है, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग मेले में सतर्क नजर आया। जर्जर परिक्रमा मार्ग आस्था को कमजोर नहीं कर पा रहा है। परिक्रमा में विभिन्न प्रदेशों व पड़ोसी देश नेपाल के कयी श्रद्धालुओं ने डेरा जमा रखा है। परसों पूरा परिक्रमा ऋषि दधीचि की भूमि मिश्रिख पहुंच जायेगा, जहां यहां परिक्रमा पास दूर रहेगा और होलिका दहन के पश्चात सभी श्रद्धालु अपने-अपने घर से प्रस्थान करेंगे।
प्रभात कुमार मिश्र,अब तक टीवी चैनल के लिए मिश्रिख

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।