अतिथि महाराज छत्रसाल सिंह जूदेव ने आम जन को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गांव मे स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है


सतना- जनपद पंचायत उचेहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत भरहुत में 65 लाख की लागत से बनने जा रहा उप स्वाथ्य क्रेंद्र का विधिवत भूमिपूजन शुक्रवार को राजपरिवार के प्रमुख महाराज छत्रसाल सिंह जूदेव,जनपद अध्यक्ष अंजू सिंह परिहार,सरपंच माया देवी कोल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाराज छत्रसाल सिंह जूदेव ने आम जन को संबोधित करते हुए कहा कि गांव गांव मे स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है जिसमे आम जन को अपने नजदीक ही प्राथमिक उपचार मिल सके।सड़क, बिजली, पानी,शिक्षा पर हम विशेष ध्यान दे रहे है जिससे आम जन को किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।इस दौरान जनपद सीईओ प्रभा टेकाम, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजनीश लोधी,विधायक प्रतिनिधि भागवेन्द्र सिंह, जनपद सदस्य शिवकुमारी प्रजापति,मिथलेश पांडेय, महामंत्री शिवेन्द्र सिंह कुदहरी,सचिव तरुण मिश्रा,अक्षय सोनी,नागेन्द्र सिंह,पीएल सिंह,राजाराम द्विवेदी,स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम राकेश कर्ष,इंजीनियर अनिता द्विवेदी,सनत गौतम, कृष्णबहादुर लोधी,तीरथ जैसवाल, रामायण दास शर्मा,छकौड़ी लाल सिंह,योगेंद्र सिंह बल्लभ कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।