प्रशिक्षक एवं परिजनों में खुशी का माहौल


 जनपद आगरा के होनहार खिलाड़ी 14 वर्षीय मोहित बघेल पुत्र उदयवीर सिंह का चयन वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। महाराष्ट्र के नासिक में 1 से 3 मार्च तक ताइक्वांडो की चैंपियन ऑफ चैंपियंस प्रतियोगिता हुई। इसके फाइनल मुकाबले में कैडेट कैटेगरी के अंडर-33 किलो भार वर्ग में आगरा के मोहित बघेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इससे मोहित को वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुना गया। अप्रैल में वे इंडिया कैंप में प्रशिक्षण लेंगे। 10 से 15 मई तक दुबई में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मोहित ने पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीते हैं।
12 से 14 जुलाई 2022 के बीच उनका चयन भारतीय सेना के आर्टिलरी सेंटर बॉयज स्पोर्ट्स कोटा में हुआ था। उनके चयन पर अकादमी में खुशी का माहौल है।
विवेक शर्मा, अमन कुमार, शिवानी चौहान, कीर्ति अग्रवाल, चैतन्य, ऋषि, मनवीर सिंह (सादाबाद), सत्यपाल सिंह बघेल ( जैतई ) आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।