यूपी महोत्सव 2025 के वीकेंड में आज के खुशनुमा मौसम में लखनऊ के कोने-कोने से आए हुए रंग-बिरंगे और शानदार परिधान पहने लोगों ने महोत्सव में झूलो के साथ मस्ती की, फूड जोन में स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लिया और जमकर खरीदारी की।
यूपी महोत्सव 2025 के वीकेंड में आज के खुशनुमा मौसम में लखनऊ के कोने-कोने से आए हुए रंग-बिरंगे और शानदार परिधान पहने लोगों ने महोत्सव में झूलो के साथ मस्ती की, फूड जोन में स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लिया और जमकर खरीदारी की। शाम होते होते पूरे महोत्सव में सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सभी को में आगमन के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने दीप प्रज्वलित करके सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत की। महोत्सव मे आज प्रिया पाल (सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष) रूप से मौजूद रहीं।
सांस्कृतिक संध्या में आज प्रीति लाल के नेतृत्व में एक से एक शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत जानवी अवस्थी द्वारा सरस्वती वंदना डांस से हुआ, डॉ पूजा शर्मा और अक्षत शर्मा द्वारा राज कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए राज कपूर के गीतों पर नृत्य और अभिनय करके शानदार अभिनय किया। पद्मजा कला संस्थान की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना एवं गुरु दाता आकांक्षा श्रीवास्तव के शिष्यों द्वारा कथक की विभिन्न मुद्राओं में महोत्सव में अपना जलवा बिखेरा। 4 वर्ष के नन्हे कलाकारों से लेकर युवा कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। नायरा वरूनिका गुप्ता द्वारा कृष्ण वंदना श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी; रिदम गुप्ता, देव, स्मिता, प्रियांशी, आयुषी और रचना द्वारा परंपरागत कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें तीन ताल नन्हे कलाकारों ने टुकड़े परम एवं जुगलबंदी की प्रस्तुति दी, दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति जय जय जग जननी अद्विका मिश्रा, ईशानी, साक्षी, वृद्धि, रिदम ने प्रस्तुत किया, ठुमरी जिसमें राधा कृष्ण के सुंदर भाव को दिखाया गया अनामिका रही, काहे रोकी डगर मोरी अलका ने प्रस्तुत किया, भारी मोरी मटकी मंगला श्रीवास्तव सेमी क्लासिकल डांस सानया, तराना राग कलावती लाल एक ताल में निबंध तराना जिसमें कथक के मुगल पक्ष को दिखाया गया था साथ ही लड़ी चक्कर के टुकड़े एक तबला घूंगरी की पाणिक श्रीवास्तव, रितिका मंगल एवं आदित्य द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज विशेष रूप से जावेद खान और प्रिया लाल द्वारा प्रस्तुत किया गया गाना सबको बहुत भाया और सराहा गया, चाहिए थोड़ा प्यार, बचना ए हसीनो,यह दुनिया यह महफिल, सावन के झूलों ने, प्रीति लाल के संग जावेद ने जरा सा झूम लूं, कोई मिल गया मेरा दिल गया, परदेसिया यह सच है, और प्रीति लाल द्वारा गाया गया दिल तो है दिल का एतबार लोगों द्वारा खूब सारा गया। मंच पर आदर्श सिंह गायक और गिटार पर विवेक सिंह ने अद्भुत जलवा बिखरा। देवा देवा केसरिया ओ माही, तू है तो दिल धड़कता है, चल तेरे इश्क में, लग जा गले, आपकी नजरों ने, यह दिल तुम बिन सुन कर उपस्थित भीड़ में रोमांस भर दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: