अर्जुन रौतेला


आगरा। श्री नारायणी देवी स्मृति कल्याण समिति की ओर से शहर में 27वीं नारायणी देवी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को वाटरवर्क्स स्थित होटल अतिथिवन में समिति के पदाधिकारियो शोभायात्रा के पोस्टर विमोचन किया। मेला संयोजक पवन सिंह ने बताया कि शुक्ल पक्ष कि एकादशी को (3 सितम्बर) को मनमोहक रूप में सजी 51 झांकियां, बैंडबाजे और नारायणी देवी की भक्ति में झूमते गाते श्रद्धालु शामिल होंगे। शोभायात्रा सविता सेन नंद समाज द्वारा पिछले छब्बीस वर्षो से बच्चो को संस्कारवान बनाने और अपनी संस्कृति से अवगत करने के लिए निकाली जाती है। शोभायात्रा में वृन्दावन के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। शोभायात्रा का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, डॉ. जी.एस धर्मेश और समाजसेवी सोनू शर्मा करेंगे।

मेला अध्यक्ष राजू ठाकुर ने बताया कि शोभायात्रा हजारों श्रद्धालुओं के साथ हाथी घाट स्थित कामाख्या देवी मंदिर से भ्रमण करते हुए दरेसी, सुभाष बाजार, रावतपड़ा, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, घटिया आजम खां, फुलट्टी बाजार होते हुए मोती कटरा स्थित सत्यनारायण नारायणी देवी मंदिर पर पहुंचेगी। शोभायात्रा का 28 चौराहा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। समापन पर वृद्धजनो और सामाजिक कार्यकर्ताओ के सम्मान समारोह में सामाजिक एकजुटता की झलक दिखेगी। समिति के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में लोगो से शामिल होने की अपील की।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Related Tags:

 

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।