पुलिस ने ढ़ूंढ निकाली दुल्हन पति ने रखने से किया मना
पुलिस ने ढ़ूंढ निकाली दुल्हन पति ने रखने से किया मनाउनवल। खजनी थाना क्षेत्र से शादी के दूसरे दिन भागी दुल्हन गीडा इलाके में रहने वाली अपनी मौसी के घर से मिली। पुलिस युवती को लेकर ससुराल पहुंची तो पति और ससुरालियों ने रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके मायके वालों के सुपुर्द कर दिया।
ससुराल वालों ने गहने लेकर युवती के फरार होने की तहरीर दी थी। पुलिस गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। तभी युवती की लोकेशन पुलिस को मिल गई। जांच में गहने लेकर भागने की बात झूठ निकली। ससुराल वाले भी अब इस आरोप से इंकार कर रहे हैं। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 14 नवंबर को शादी थी। 15 नवंबर को विदाई के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची थी। 16 नवंबर को परिवार में नई नवेली दुल्हन के आने की खुशियां मनाई गईं। इस बीच ससुराल वालों को 17 नवंबर को एक बारात में जाने का निमंत्रण मिला था। दुल्हन ने खुद ही कहकर अपने पति को बरात में भेज दिया। इस बीच दुल्हन फरार हो गई। ससुराल वाले दुल्हन को घर में न पाकर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एम्स थाना क्षेत्र के सैनिक कुंज में बुधवार की रात तिलक समारोह में युवकों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने से तिलक में शामिल एक विनोद विशाल घायल हो गया। उसके कंधे में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। हर्ष फायरिंग में दो लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्
मुरादाबाद। सपा के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि कुंदरकी विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर काम किया। पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र का माखौल उड़ाया गया है। फर्जी मतदान कराने के लिए पूरी योजना के तहत काम किया गया। इसी कारण पार्टी ने चुनाव आयोग से कुंदरकी का चुनाव निरस्त कर
जौनपुर।* यूपीआई से जुड़े व्यापारी लेनदेन पर लागू किए गए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जि
जौनपुर।* सुजानगंज थाना क्षेत्र के छिमिया गांव में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्ता
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान
Leave a Comment: