भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह का कहना है कि वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। जीत का आधार पूर्व विधायक से त्रस्त मुस्लिमों का समर्थन और मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं।
भदासना स्थित दयानंद सरस्वती लाॅ काॅलेज में बातचीत के दाैरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उन्होंने मतदान के बाद बूथ प्रभारी, प्रवासी, शक्ति केंद्र प्रभारियों के बाद समर्थकों, एजेंटों से बूथवार फीड बैक लिया है। पार्टी की गणना के बाद उन्होंने जीत का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पूर्व विधायक रिजवान ने कुंदरकी और मैनाठेर थानों में मुस्लिमों के खिलाफ तमाम केस दर्ज करवाए। इस कारण काफी संख्या में मुस्लिम त्रस्त थे।हिंदू बूथों पर पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतदान हुआ है। इसके साथ भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत जीत का इशारा कर रही है। जीत का आंकड़ा 50 हजार तक हो सकता है। मतगणना से पहले ही भाजपा प्रत्याशी को बधाई देने का तांता लग गया है। इस दौरान मुरादाबाद गन्ना समिति में चेयरमैन दुर्गपालसिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रंजीत ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक, डाॅ. केपी सिंह, भाकियू असली गुट के ब्लाॅक अध्यक्ष सतेंद्र सिंह भदौरिया, गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
संभल में जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताने के दावे के बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में ज्यादा से ज्यादा नामाजियों के पहुंचने के आह्वान की पोस्ट पर पुलिस प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया है।
मस्जिद के आसपास पुलिस, पीएसी और आरआरएफ क
सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जौनपुर।* यूपीआई से जुड़े व्यापारी लेनदेन पर लागू किए गए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जि
जौनपुर।* सुजानगंज थाना क्षेत्र के छिमिया गांव में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्ता
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान
Leave a Comment: