मुरादाबाद। सपा के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि कुंदरकी विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर काम किया। पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र का माखौल उड़ाया गया है। फर्जी मतदान कराने के लिए पूरी योजना के तहत काम किया गया। इसी कारण पार्टी ने चुनाव आयोग से कुंदरकी का चुनाव निरस्त कर


मुरादाबाद। सपा के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया है कि कुंदरकी विधानसभा चुनाव में जिला प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर काम किया। पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र का माखौल उड़ाया गया है। फर्जी मतदान कराने के लिए पूरी योजना के तहत काम किया गया। इसी कारण पार्टी ने चुनाव आयोग से कुंदरकी का चुनाव निरस्त कर फिर मतदान कराने की मांग की है।

सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने आरोप लगाया कि कुंदरकी, कुलयाला, डींगरपुर, रतनपुर मिलक, सीमरी, काजीपुरा, चक फाजलपुर, गुरैर, करनपुर गुरेर में मतदाताओं को पुलिस ने चेकिंग के नाम पर डराया। इसी कारण कई मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में मतदान कम हुआ। कुछ पीठासीन अधिकारियों की मिलीभगत से भाजपा ने फर्जी मतदान कराया है। पुलिस भाजपा के समर्थकों और कार्यकर्ताओं की टोकाटाकी नहीं कर रही थी।

वहीं सपा के कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा था। प्रशासन की मिलीभगत से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। इस मामले की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई है। न्याय नहीं मिलने पर सपा के नेता कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रशासन ने काफी ज्यादती की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गड़बड़ियों को उजागर करते हुए इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर आवाज बुलंद की है। इसके अलावा वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने दोबारा मतदान के लिए चुनाव आयोग से अनुरोध किया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।