मिर्जापुर की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती बेटियां सपाई गुंडों की डेंटिंग- पेंटिंग करेंगी


मिर्जापुर की जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती बेटियां सपाई गुंडों की डेंटिंग- पेंटिंग करेंगीमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 60200 पदों के लिए हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम इसी महीने घोषित होंगे। भर्ती परीक्षा की 20 फीसदी सीटें बेटियों के लिए आरक्षित हैं। कहा कि अगर सपाई गुंडों ने बेटियों के ऊपर टेढ़ी नजर डालने का काम किया तो पुलिस में भर्ती बेटियां आगे इनकी डेंटिंग-पेंटिंग का काम कायदे से करेंगी। बेटियों की तैनाती हर चौराहे, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में की जाएगी। बेटियां कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम करेंगी। 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को मिर्जापुर के मझवां विधानसभा क्षेत्र के चंदईपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के समय नौजवानों के भविष्य पर संकट था। उनके समय में नौकरी निकलती थी और चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए साथ-साथ निकलती थी। पैसा वसूला जाता था और नौकरी भी नहीं लगती थी। उत्तर प्रदेश की जनता और बेटियां मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना करती हैं कि मां इतना आशीर्वाद देना कि जिन्होंने उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा किया था, ऐसी सपा सत्ता के द्वार तक न पहुंचने पाए।

नो कर्फ्यू-नो दंगा, अब उत्तर प्रदेश में है सब चंगा

सीएम ने कहा कि जिस उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया, कर्फ्यू और दंगों से होती थी, वह उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त, कर्फ्यू रक्त, दंगा मुक्त है। नो कर्फ्यू, नो दंगा। अब उत्तर प्रदेश में है सब चंगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को चार वार प्रदेश में शासन चलाने का अवसर प्राप्त हुआ। उस समय मेडिकल कॉलेज, हर घर नल जैसी विकास योजनाओं को लेकर काम क्यों नहीं हुआ। विकास उनके एजेंडे का हिस्सा था ही नहीं। वहां पर सबका साथ और परिवार के विकास के भाव से कार्य करते थे। सैफई परिवार का विकास हुआ या फिर प्रदेश के बड़े माफिया, गुंडों का ही विकास हुआ।

कृष्णानंद राय की हत्या करने वाला सपा के गले का हार
मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन नहीं जानता कि कृष्णानंद राय की हत्या करने वाला माफिया समाजवादी पार्टी के गले का हार था। राजू पाल की हत्या करने वाला दुर्दात माफिया सपा और वहुजन समाज पार्टी के गले का हार था। इन्होंने कार्य नहीं किए कारनामे किए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।