Mirzapur News : घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विंध्याचल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम पानी में दोनों बहनों की तलाश कर रही थी।


Mirzapur News : घटना की सूचना मिलते ही मौके पर विंध्याचल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम पानी में दोनों बहनों की तलाश कर रही थी।मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के नीबीगहरवार गंगाघाट पर स्नान करने गए ग्राम रैपुरी के सगे भाई-बहन स्नान करते समय गहरे पानी में चले गए। एसडीआरएफ की टीम बुलाकर खोजबीन की जा रही है।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के रैपुरी गांव निवासी विजयशंकर कन्नौजिया का पुत्र नीरज कुमार (13) व पुत्री नंदनी (14) परिवार के साथ नीबी गहरवार घाट गंगा नदी में स्नान करने परिवार के साथ शनिवार की सुबह 10 बजे गए थे। स्नान करते समय गहरे पानी चले जाने से डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ टीम दोनों के खोजबीन में जुटी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।