ब्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र


बहराइच

दुधवा टाइगर रिजर्व में दो मंत्री रहेंगे अतिथि, 6 नवंबर को एक साथ सभी अभ्यारण्यों में पर्यटन सत्र का होगा शुभारंभ
बहराइच। यूपी के अभ्यारण्यों में इस बार अनोखे अंदाज में पर्यटन सत्र का शुभारंभ होगा। 6 नवंबर को एक साथ सभी अभ्यारण्यों में पर्यटन सत्र का उदघाटन हो जाएगा। कतर्नियाघाट में वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना उद्घाटन करेंगे जबकि दुधवा टाइगर रिजर्व में दो मंत्री अतिथि रहेंगे।


आपको बताते चलें कि कतर्नियाघाट में इस बार यूपी के कई पर्यटन स्थलों के साथ ही छह नवम्बर से पर्यटन सत्र की शुरुआत कर दी जाएगी। कतर्नियाघाट इस बार पर्यटकों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है।
बतादें कि कतर्नियाघाट में पर्यटन सत्र का शुभारंभ इस बार अरुण कुमार सक्सेना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण एंव जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा डीएफओ बी. शिव शंकर व फील्ड डायरेक्टर ललित वर्मा की मौजूदगी में किया जाएगा।

कतर्नियाघाट घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए जंगल सफारी ब और बोटिंग व उनके घूमने के लिए घड़ियाल सेंटर को सजा दिया गया है। इसी के साथ ही पर्यटक इस साल पहली बार निशानगाड़ा के साल (साखू) के घने जंगल में भी जंगल सफारी कर सकेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।