शाम होते ही बेधड़क रोड पर फर्राटे भरते हैं नाबालिग ट्रैक्टर चालक


शाम होते ही बेधड़क रोड पर फर्राटे भरते हैं नाबालिग ट्रैक्टर चालक

अपना हिस्सा लेकर किनारा कस लेती है पुलिस


घघसरा/गोरखपुर। सरकार के आदेश का घोर उलंघन कर मंसा पर पानी फेरने में जिम्मेदार कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वजह चाहे जो भी हो। सहजनवां तहसील क्षेत्र पुलिस चौकी घघसरा के अंतर्गत चिरकुटहा बाबा के स्थान के पास नहर पुलिया पर सोमवार को देखने को मिला। जहां खनन माफिया द्वारा दिन रात अवैध मिट्टी खनन कर धड़ल्ले से आ जा रहे हैं। सोमवार को अवैध मिट्टी भरा ट्राली  फर्राटे से जा रहा ट्रैक्टर  सड़क से नहर में गिर गया। गनीमत रहा कि उस समय नहर पुलिया पर कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया था। राहगीरों ने बताया कि प्रतिदिन शाम होते ही घघसरा बाजार के इर्द-गिर्द अवैध मिट्टी खनन कर रोड पर नाबालिग ट्रैक्टर चालक नशे में धुत्त और बेधड़क फर्राटे भरते हुए नजर आते हैं। सूत्रों से पता चला कि पुलिस अपना हिस्सा लेकर किनारा कस लेती है। जिससे मिट्टी खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में तहसीलदार सहजनवां राकेश कन्नौजिया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Tags:

Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।